फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, vehicle, truck, hit, one dead

बारातियों की गाड़ी और ट्रक की टक्कर में एक की मौत

Wed, 09 Nov 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, vehicle, truck, hit, one dead
dead body

विज्ञापन
भिवानी में बारात से लौट रहे बारातियों की गाड़ी धनाना के पास ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर में गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।

हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे हुआ। कैथल जिले के गांव रोहेड़ा से बारात भिवानी में आई थी। तालू गांव का एक परिवार भिवानी रहता है जो सांसद के नजदीकी भी है। इसी परिवार में शादी समारोह था। शादी के बाद जब बारातियों की गाड़ी लौट रही थी तो धनाना गांव के पास एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई रोहड़ा वासी 32 वर्षीय कृष्ण पुत्र रत्नलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी बिजेंद्र, अजय, सुरेश, कृष्ण घायल हो गए। घायलों में बिजेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दिए बयान में घायल सुरेश ने बताया कि वे शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे तो धनाना गांव के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी। जिस कारण हादसा हुआ। सूचना पर मृतक के परिजन भी भिवानी पहुंचे। पुलिस ने सुरेश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया। मामले में मुंढाल चौकी इंचार्ज एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दुल्हन का इंतजार, शव पहुंचने से मातम
हादसे के बाद शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। गांव रोहेड़ा में परिजन खुशियां मना रहे थे और नई दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे थे। मगर गांव में युवक का शव पहुंचा तो सारी खुशियां मातम में बदल गई। पहले जहां मंगलगीत गाए जा रहे थे वहां सिर्फ रोने की आवाजें थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed