फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, toady, geeta, lagan

आज जाएगा गीता का लग्न

Sat, 19 Nov 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, toady, geeta, lagan
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी

विज्ञापन
अंतर राष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट की शादी की तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है। शादी से पहले सबसे बड़ी लग्न की रस्म शनिवार को पूरी की जाएगी। गीता के परिजन उसके होने वाले जीवन साथी पवन के घर लग्न लेकर सुबह ही रवाना हो जाएंगे। वहीं, गीता के भात लेने की रस्म शादी वाले दिन ही सुबह अदा की जाएगी। शादी में समारोह में शरीक होने दंगल की टीम शनिवार को पहले भिवानी और फिर गीता के गांव बलाली पहुंचेगी। टीम के ठहराव को लेकर गांव में तैयारियां जोश से की जा रही है। शुक्रवार देर शाम टीम के लिए स्टेज बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। आमिर खान शादी वाले दिन ही गांव बलाली पहुंचेंगे। गीता को ब्राइड लुक देने दिल्ली से मेकअप टीम भी शनिवार को बलाली पहुंच जाएगी।

शादी से एक दिन पहले शनिवार को गीता के परिजन लग्न की रस्म अदा करने पवन के घर जाएंगे तो रविवार को पवन बैंड-बाजे व बारातियों सहित गीता को ब्याहने दादरी आएंगे। देर रात भिवानी रोड स्थित उत्सव गार्डन में गीता के फेरों की रस्म अदा की जाएगी। घर में चल रहे लेडिज संगीत कार्यक्रम में तमाम रिश्तेदारों सहित गीता की दोनों अंतर राष्ट्रीय पहलवान बबीता व विनेश भी जमकर गीता संग डांस कर रही है। गीता का भात भरने महेंद्रगढ़ के सतनाली के गांव जैतपुर से दोनों मामा पूरे परिवार के साथ आएंगे। गीता की शादी वाले दिन रविवार को ही भात लेने का कार्यक्रम आयोजित होगा। शनिवार सुबह ही मिठाइयां व अन्य पकवान तैयार करने के लिए कढ़ाई चढ़ जाएगी। शनिवार शाम को गीता की मेहंदी रचाई की रस्म भी अदा की जाएगी। गीता के भाई राहुल फौगाट ने बताया कि परिवार की तरफ से पूरी दंगल टीम का जोरदार स्वागत किया जाएगा और शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


आमिर खान की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयार
दादरी डीएसपी सुरेश हुड्डा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट की शादी में व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की तरफ से कोईचूक नहीं होगी। पुलिस के जवानों की ड्यूटियां लगाकर उन्हें तैनात किया जाएगा। आमिर खान की सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं होगी। शादी समारोह को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी है। समारोह के दौरान न तो किसी सेलिब्रिटी को परेशानी होगी और न ही आमजन को।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed