{"_id":"5755c63d4f1c1b081d9c583a","slug":"bhiwani-news-three-electricity-pole-car-collapse-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभों से टकराई कार, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभों से टकराई कार, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात एक अनियंत्रित कार बिजली के तीन पोल से टकराई। हादसा इतना भयानक था कि तीनों पोल टूटकर कार पर ही गिर गए। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चालक को गाड़ी से निकाल अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला देर रात करीब दो बजे का है। तोशाम बाइपास पर एक अनियंत्रित कार तेजी से बिजली के पोल से टकराई। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगते हुए ही बिजली के तीन खंभे टूट गए और कार पर ही गिर गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे। बिजली के तार गाड़ी पर पड़े होने के कारण बचाव कार्य भी तुरंत शुरू नहीं किए जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से चालक को निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हिसार जिले के गांव गोरछी वासी करीब सुनील(22) के रूप में हुई। सुनील पिछले करीब छह माह से तोशाम बाइपास पर ही एक सर्विस स्टेशन पर कार्य कर रहा था। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता बलवंत के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। मामले में अनाज मंडी चौकी इंचार्ज एसआई उमेद सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई और यह हादसा हुआ। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
कार का शौक बना जानलेवा
सुनील को कार का शौक था। इसी कारण वह देर रात कार को अच्छी तरह धोने के बाद चलाने के लिए ले गया और यह हादसा हुआ। कार वहीं तोशाम बाइपास पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की है। जिसने कार धुलाई के लिए दी थी।
विज्ञापन
बिजली हो गई गुल
कार की टक्कर से तीन खंभे टूट गए और तारे भी जमीन पर गिर गई। सुबह काफी समय तक पुलिस कार्रवाई चली और घंटों बाद ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो पाई।