फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, nigana, land, foot, fifty, long, wall

निगाणा में जमीन में निकली 50 फुट लंबी दीवार

Tue, 24 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 24 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, nigana, land, foot, fifty, long, wall
जमीन - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव निगाणा खुर्द की जमीन में पुरातत्व महत्व की चीजों का खजाना दबा हो सकता है। पिछले दो दिन के भीतर गांव की जमीन में लगभग 50 फुट लंबी दीवार दबी हुई नजर आ रही है। दीवार की ईंटें कच्ची हैं और आकार करीब दो गुणा दो फुट है। खेत की खुदाई करते समय कुछ बर्तन, धातु की वस्तुएं और हड्डियां मिली हैं। जमीन से निकली चीजें पुरातत्व महत्व के लिहाज से कितनी अहम व कीमती हैं, यह तो जांच के बाद पता चल सकेगा, लेकिन फिलहाल ग्रामीणों उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन


20 मई को गांव के कुलदीप सिंह ने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन पर 8-10 फुट ऊंचा रेत का टिब्बा हटाने के लिए ट्रैक्टर से लेवलिंग शुरू की। पांच-छह फुट मिट्टी खुदाई के बाद राख व हड्डियां मिली। और मिट्टी हटाने के बाद मिट्टी के बर्तन, धातू के बने घरेलू आइटम, मिट्टी की ईंट मिली। 22 मई को ग्रामीण उस समय भौचक रह गए, जब जमीन के भीतर दीवार दिखाई दी। कुलदीप ने बताया कि साइड से मिट्टी हटाने के बाद दीवार की लंबाई नापी। करीब 50 फुट लंबी दीवार दिखाई दे रही है। जमीन में इतनी चीजें मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कुलदीप के खेत को देखने पहुंच रहे हैं। कुलदीप ने बताया कि जमीन के भीतर मिली चीजों के आधार पर उन्हें ऐसा लगता है कि कभी यहां बस्ती बसी थी। लोग रहते होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद कुलदीप ने हिसार स्थित पुरातत्व विभाग से संपर्क किया। विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनकी बात नोट कर ली है। इस जानकारी को मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से दिशा-निर्देश मिलने के बाद गांव का दौरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातत्व महत्व की चीजों की जांच के लिए कागजी प्रक्रिया जरूरी है। इसके लिए पंचकूला स्थित विभाग के राज्य मुख्यालय को लिखित में अवगत कराना होता है। इसके बाद मुख्यालय मौके पर टीम भेजता है और सारी वस्तुओं की जांच करता है। अगर कोई यह कागजी प्रक्रिया करेगा तो विभाग की टीम अपना काम करेगी।
आरएस चालिया, राजस्व विभाग, हिसार कार्यालय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed