{"_id":"572f8b954f1c1bd9525cd2cd","slug":"bhiwani-news-newly-selected-jbt-minister-house-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के घर के बाहर गरजे नवचयनित जेबीटी शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के घर के बाहर गरजे नवचयनित जेबीटी शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 09 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदशऱ्न
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब 20 माह से नियुक्ति के लिए भटक रहे नव चयनित जेबीटी अध्यापकों ने राज्य के जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। जल्द ज्वाइनिंग के लिए जेबीटी अध्यापकों ने नारेबाजी की। मंत्री न होने पर प्रदर्शनकारी काफी देर तक उनके कार्यालय में जमे रहे। बाद में मंत्री आए और ज्ञापन लिया।
रविवार सुबह नेहरू पार्क में नवचनित जेबीटी अध्यापक पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले एकत्र हुए। सभा के बाद नवचनित अध्यापक जुलूस के रूप में हांसी चौक से नया बाजार होते हुए बागकोठी स्थित मंत्री घनश्याम सर्राफ के आवास पहुंचे। यहां अध्यापकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मंत्री की गैर मौजूदगी में अध्यापकों ने उनके पीए को ज्ञापन देने से मना कर दिया। अध्यापकों ने मंत्री को बुलाने का अनुरोध किया। ज्यादातर प्रदर्शनकारी चले गए। कुछ मंत्री का इंतजार करने लगे।
इससे पहले नेहरू पार्क में सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान अशोक अटेला ने कहा कि उनका परिणाम घोषित हुए 20 महीने हो चुके हैं, लेकिन नियुक्ति के लिए तरस रहे हैं। 31 मार्च को उच्च न्यायालय ने उनकी नियुक्ति को सही मानते हुए ज्वाइनिंग के आदेश भी दे दिए। ज्वानिंग के बारे में सीएम से लेकर शिक्षामंत्री व शिक्षा विभाग के अफसरों से कई बार मिल चुके हैं। हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन ज्वाइन कोई नहीं करा रहा। जिला प्रधान पवन गोलपुरा ने चेताया कि सरकार ने एक सप्ताह के भीतर ज्वाइनिंग नहीं कराया तो सभी 12 हजार अध्यापक परिवार के साथ 15 मई से शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना देंगे। इस मौके पर प्रोमिला, मंजू, सरिता, सीमा, सविता, रेखा, संदीप, बहाुदर सिंह, नरेश, सतीश, नरसिंह, नरेंद्र, नवीन, दिनेश आदि नवचयनित अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम तक पहुंचाएंगे शिक्षकों की मांग : सर्राफ
नियुक्ति की मांग को लेकर जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ के आवास पर पहुंचे नवचयनित जेबीटी शिक्षकों ने मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र लेने के बाद मंत्री सर्राफ ने कहा कि वे इस बारे में सीएम मनोहर लाल खट्टर से बातचीत करेंगे और इनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाएंगे। उन्होंने बताया कि इन टीचरों की भर्ती प्रक्रिया तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में हुई थी। अभी इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही इनको ज्वाइन करवा दिया जाएगा।