{"_id":"58012fe64f1c1b691a28dfd9","slug":"bhiwani-news-municipal-council-disputed-unipole-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने आनन-फानन में हटाए विवादित यूनिपोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने आनन-फानन में हटाए विवादित यूनिपोल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
यूनिपोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में करीब चार साल पहले विवादों के कारण काफी चर्चा में रहे यूनिपोल को आखिरकार शुक्रवार सायं आनन-फानन में नगर परिषद कर्मचारियों ने हटा दिया। शहर में चार स्थानों से यूनिपोल हटाए गए। यूनिपोल हटाने के दौरान मार्ग भी बाधित हुए। कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
वर्ष 2010-11 में शहर के छह स्थानों पर यूनिपोल लगाए गए थे। यूनिपोल लगने के साथ ही विवादों में घिरे और विवाद के कारण नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा को सस्पेंड भी किया गया। बाद में वह आरोपी से बरी होकर बहाल हुए। तभी से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इन यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने को लेकर भी नगर परिषद और कंपनी में विवाद था। कंपनी अपने अधिकार क्षेत्र में यूनिपोल को बता रही थी तो नगर परिषद अधिकारियों की दलील थी कि कंपनी का कुछ नहीं है। पिछले दिनों हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर में विज्ञापन की नई साइट निर्धारित की गई। जिन पर विज्ञापन लगे हैं।
शुक्रवार सायं नगर परिषद ने कोर्ट के निर्देश पर शहर में लगे पुराने यूनिपोल को हटाने का अभियान शुरू किया। सबसे पहले घंटाघर चौक पर लगे यूनिपोल को हटाया गया। इसे हटाने में कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पौना घंटा मार्ग भी अवरुद्ध हुआ। इसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के पास लगे यूनिपोल को हटाया। इसे हटाने के दौरान भी मार्ग अवरुद्ध हुआ। यहां के बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने चिड़ियाघर मोड़ स्थिति यूनिपोल को हटाया। रात को हांसी रोड रेस्ट हाउस के सामने लगे यूनिपोल को हटाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
मामले में नगर परिषद के एमई सुंदर सिंह ने बताया कि कोर्ट से कंपनी का केस डिसमिस हो चुका है और अब कोर्ट के निर्देश पर ये यूनिपोल हटाए जा रहे है। विज्ञापन की नई साइट निर्धारित की गई हैं। इनमें ये साइट शामिल नहीं हैं।