{"_id":"577aba6f4f1c1b72027fa68e","slug":"bhiwani-news-kiran-chaudhary-drug-unemplyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग की दलदल में फंस रहे हैं बेरोजगार : किरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग की दलदल में फंस रहे हैं बेरोजगार : किरण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
किरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी ड्रग माफिया पांव जमा रहा है। बेरोजगार युवा ड्रग के फेर में फंस कर बर्बाद हो रहे है। हरियाणा का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।
सोमवार को अपने आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस में किरण चौधरी ने कहा कि सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था। दो करोड़ तो दूर दो साल में दो नौकरियां भी नहीं दी। युवा बेरोजगार सड़क पर घूम रहे। बेरोजगारी के कारण के नशे की लत, ड्रग माफिया के फेर में फंस रहा है। हरियाणा पुलिस की भर्ती के दौरान ड्रग के सेवन से मरे युवकों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा पंजाब न बन जाए इसके लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। किरण चौधरी ने कहा कि हैपनिंग हरियाणा मुद्दे पर राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करे कि कितना निवेश हुआ। कितनी फैक्ट्रियां लगी और कितने युवाओं को रोजगार मिला। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि ड्रग माफिया को रोकने के लिए नए कानून बनाने की जरूरत नहीं बल्कि जो है उन्हें ही अच्छे से लागू किया जाए।