फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat reservation movement, protestor, health down, sp, drink

धरनास्थल पर एक आंदोलनकारी की तबियत बिगड़ी, एसपी बोले शराब पीने की हुई पुष्टि

Wed, 01 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat reservation movement, protestor, health down, sp, drink
reservation
   
विज्ञापन

चरखी दादरी में जाट आरक्षण संघर्ष समिति का धरना हुडा के सेक्टर- 8 में बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलन के चौथे दिन बाढड़ा क्षेत्र की श्योराण-25 खाप, दादरी जिला बार एसोसिएशन, इनेलो और नगर परिषद कार्यकारिणी के सदस्यों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। धरने की शुरूआत आरक्षण संघर्ष समिति ने हवन और भंडारे के साथ की। जाट नेताओं ने बसंत पंचमी और सर छोटूराम जयंती पर हवन कर शांति और भाईचारे सहित 36 बिरादरी के लिए मंगल कामना की। दूसरी तरफ मंगलवार देर रात धरने पर बैठे एक प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल से देर रात ही भिवानी रेफर किया गया है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के धरनास्थल पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी का कहना है कि उनके आने की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है।           

हुडा सेक्टर-8 में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों में से मंगलवार रात एक की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उस व्यक्ति के सीने में अचानक दर्द उठा तो संघर्ष समिति के सदस्य शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां से उसे भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल जांच में तबीयत बिगड़ने का कारण शराब का सेवन करना मिला। एसपी सुनील दलाल ने इस मेडिकल रिपोर्ट की मीडिया के सामने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति के शराब पीने का समय और स्थान पता नहीं चल पाया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी का कहना है कि धरनास्थल पर कोई शराब का सेवन नहीं कर रहा है। इस संबंध में हिदायतें पहले ही जारी कर रखी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह उक्त व्यक्ति को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। हड़ौदी ने बताया कि आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मचारियों की बढ़ाई संख्या
धरनास्थल के साथ-साथ शहर और जिले में नाकाबंदी चौथे दिन भी जारी रही। सभी नाकों पर जवान दोनों शिफ्टों में तैनात रहे। धरनास्थल पर आरएएफ कंपनी के साथ-साथ हरियाणा पुलिस महिला कर्मचारियों की प्लाटून भी तैनात रही। इसका बड़ा कारण यह भी है कि बुधवार को पहले दिन की बजाय दस गुना यानी करीब पचास महिलाएं पहुंची। पांच बजे धरना समयावधि पूरी होने के बाद ही इन्हें यहां से हटाया गया। रविवार, सोमवार और मंगलवार को धरनास्थल पर करीब दो सौ लोग मौजूद थे। बुधवार को प्रदर्शनकारियों की तादाद में बढ़ोत्तरी देखी गई। हवन में करीब तीन सौ लोगों ने आहुतियां डाली। महिलाओं के साथ-साथ बुधवार को पुरुषों की संख्या में इजाफा हुआ। पुलिस विभाग के खुफिया तंत्र ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी है।               
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने धरनास्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन
बुधवार को दादरी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रधान दयानंद एडवोकेट की अध्यक्षता में आंदोलन को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद करीब 35-40 अधिवक्ता धरनास्थल पर समर्थन देने पहुंचे। इसके अलावा श्योराण खाप-25 प्रधान बिजेंद्र बेरला ने भी खाप के सभी गांवों की तरफ से समर्थन दिया। पूर्व विधायक रणबीर मंदौला ने भी इनेलो पार्टी द्वारा समर्थन देने का ऐलान किया। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन दीपक उर्फ बबलू श्योराण, वार्ड-18 के पार्षद कुलदीप गांधी, वार्ड-17 के पार्षद प्रतिनिधि विक्रम ने भी प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया।

शांतिप्रिय ढंग से धरना दिया जाए तो प्रशासन को कोई परेशानी नहीं होगी। एक प्रदर्शनकारी की तबीयत मंगलवार रात बिगड़ी थी। मेडिकल रिपोर्ट में शराब के सेवन की भी पुष्टि हुई है। फिलहाल उक्त व्यक्ति की हालत ठीक बताई जा रही है। प्रशासन समय-समय पर प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।  - सुनील दलाल, एसपी

प्रशासन ने बुधवार को धरने की मियाद शाम पांच बजे तक और बढ़ा दी है। सारी स्थिति पर हम नजर रखे हुए हैं। जिले में शांति और भाईचारा कायम रहे इसके लिए प्रशासन पूर्णतया अलर्ट है।  - बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम


मांगों को लेकर हम शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। यह आगे भी जारी रहेगा। भाईचारे और सौहार्द की कामना से हमने हवन भी किया। हमें समर्थन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जल्द ही अन्य खाप भी समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंचेगी। - राजकुमार हड़ौदी, जिलाध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed