फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat reservation movement, ladies, counting, increase

जाट आरक्षण आंदोलन: दूसरे दिन गाड़ा टेंट, महिलाओं की बढ़ी तादाद

Tue, 31 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat reservation movement, ladies, counting, increase
file image - फोटो : amar ujala
चरखी दादरी के हुडा सेक्टर-आठ में जाट आरक्षण संघर्ष समिति का शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। सोमवार को सेक्टर के नव निर्मित बूस्टिंग स्टेशन में प्रदर्शनकारियों ने टेंट भी गाड़ दिया। धरनास्थल पर पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन महिलाओं की तादाद कहीं अधिक दिखाई दी। संघर्ष समिति को दूसरे दिन फौगाट खाप सहित अन्य कई गांवों व दर्जनभर अधिवक्ताओं का व्यक्तिगत समर्थन भी मिला। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के प्रबंध पहले दिन की तरह जस के तस रहे। पुलिस व सैन्य जवानों को उच्चाधिकारी लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन


धरनास्थल पर तैनात आरएएफ के जवानों से मिलने कमांडेंट सैयद मोहम्मद हबीब अख्तर सोमवार दोपहर पहुंचे। उन्होंने जवानों को पिछले साल हुए जाट आरक्षण आंदोलन के बारे में अपडेट कराया। स्थिति बिगड़ने पर सख्ती से निपटने की हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि जब तक धरना शांतिपूर्वक है तब तक कोई कदम नहीं उठाना। अगर प्रदर्शनकारी सड़क मार्ग या रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ते हैं तो फिर एक्शन लेने की आजादी है। इस दौरान कमांडेंट करीब आधे घंटे तक धरनास्थल पर डटे रहे। उन्होंने यहां की स्थिति बारे ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजकुमार अरोड़ा व डीएसपी सुरेश हुड्डा से जानकारी ली। उधर जाट नेताओं ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने कहा कि जाट समुदाय 36 बिरादरियों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है, जबकि प्रदेश सरकार इन्हें 35-1 में बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासन अनुमति खत्म होने की बात कहकर भ्रामक प्रचार करें, लेकिन जाट समुदाय के लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और यह जारी भी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से धरनास्थल पर रागनी कार्यक्रम भी शुरू कर दिया गया है जो कि धरना खत्म होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


सेक्टर में ट्रैक्टर से पहुंची महिलाएं
पहले दिन महज पांच महिलाएं धरने में शामिल हुई थी, लेकिन दूसरे दिन इनकी तादाद बढ़कर चार गुणा हो गई। सोमवार को गांव रावलधी से महिलाएं ट्रैक्टर में बैठकर सेक्टर स्थित धरनास्थल पर पहुंची। ट्रैक्टर से उतरकर इन महिलाओं ने जाट एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। महिला मुकेश व बबली देवी ने जेल में बंद युवाओं को बाहर निकालने, दर्ज मामले रद्द करने व आरक्षण आंदोलन के मृतकों को नौकरी देने की मांग सरकार से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरकरार रहा बीस कदम का फासला
धरनास्थल पर बैठे प्रदर्शनकारियों व मौके पर तैनात फोर्स का फासला पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी बीस कदम का रहा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार व डीएसपी दिनभर मोर्चे पर डटे रहे। धरनास्थल से महज 40 कदम की दूरी पर मिनी वज्र वैन भी खड़ी रही और जवान एम्यूशन के साथ तैनात रहे।


दो सीआरपीएफ की कंपनी भी पहुंची
सोमवार को दो सीआरपीएफ कंपनी भी दादरी पहुंच गई। इनमें करीब 200 जवान शामिल हैं। एसपी सुनील दलाल का कहना है कि इसमें से कुछ फोर्स तो रिजर्व रखी जाएगी जबकि कुछ की तैनाती नाकों व संवेदनशील जगहों पर तत्काल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में फोर्स हमारे पास है और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर उपद्रवियों पर पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।

धरनास्थल की अनुमति प्रशासन बढ़ा रहा है। शांतिपूर्वक धरने से हमें कोई परेशानी नहीं है। सारी स्थिति पर पुलिस नजर रख रही है।
सुरेश हुड्डा, डीएसपी दादरी हैडक्वार्टर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed