फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat leaders, kept, eyes, roits, possibilty

जाट नेताओं पर रखी जा रही नजर, उपद्रव के आशंकित तत्वों की संपत्ति का ब्यौरा हो रहा तैयार

Tue, 31 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat leaders, kept, eyes, roits, possibilty
file image - फोटो : अमर उजाला
चरखी दादरी में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव को जहन में रखते प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन एक साथ दो मुद्दों की सूची तैयार कर रहा है। इसमें एक तो जाट नेता शामिल है और दूसरा उपद्रव के आशंकित लोग। जाट नेताओं की सूची पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच चुकी है और इसमें 30 से 35 नाम शामिल बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर उपद्रव के आशंकित लोगों पर भी पुलिस नजर गड़ाए बैठी है। आंदोलन के प्रारंभिक चरण में ही इनकी संपत्ति का ब्यौरा प्रशासन जुटा रहा है। एसपी सुनील दलाल के मुताबिक उपद्रव होने पर नुकसान की भरपाई इनकी संपत्ति से ही की जाएगी। इसके अलावा आपराधिक प्रवृति के युवा भी प्रशासन के राडार पर आंदोलन के दौरान रहेंगे। जाट नेताओं के भाषणों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।
विज्ञापन


जेसीबी व क्रेन मालिकों पर भी पुलिस की निगरानी
एसपी सुनील दलाल का कहना है कि अगर कोई जेसीबी या क्रेन मालिक अपना वाहन किराये पर देता है तो पहले उक्त व्यक्ति की सारी जानकारी जुटा लें। अगर इन वाहनों का रोड जाम या अन्य उपद्रव में प्रयोग हुआ तो वह मालिक भी बराबर का दोषी मनाया जाएगा। एसपी का कहना है कि हर जेसीबी व क्रेन मालिक को किराये पर देने का कारण सहित अन्य जानकारी संबंधित व्यक्ति से लेकर रिकॉर्ड मेंटेन रखना होगा। व्यापारियों व टैंट हाउस संचालकों पर भी यह बात लागू रहेगी।
विज्ञापन


सोशल साइट्स पर कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिले का पुलिस कंट्रोल रूम लगभग स्थापित हो चुका है। यहां से सोशल साइट्स पर निगरानी रखी जा रही है। इसमें अगर कोई भड़काऊ मैसेज करता या फैलाता पाया गया तो उस पर भी तय निर्देशानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अफवाहों की और ध्यान न दें। किसी के मन में कोई संशय है तो डीएसपी हैडक्वार्टर दादरी सुरेश हुड्डा या खुद एसपी सुनील दलाल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने खरीदारी पर नहीं लगाई रोक
प्रदर्शनकारियों ने दूसरे दिन भी प्रशासन पर बाजार से जरूरत की चीजें खरीदने पर दखल अंदाजी करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी का कहना है कि प्रशासन ने पहले ही दुकानदारों को रसद या अन्य सामान आंदोलनकारियों को न देने के निर्देश जारी कर रखे हैं। वहीं, एसपी सुनील दलाल का कहना है कि हमने उपद्रवियों को कोई भी सामान न देने के निर्देश जारी कर रखे हैं। अगर उपद्रवी की कोई मदद करेगा तो हमारे लिए भी वह इसी श्रेणी में आएगा। क्या पता दुकानदार अपने बचाव के लिए सामान देने से इंकार कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed