फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, current, lady, dead

करंट से प्रवासी महिला की मौत

Thu, 07 Jul 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, current, lady, dead
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
भिवानी के विद्यानगर में घर की छत से गुजर रही हाई वोल्टेज तार से करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला 15 दिन पहले ही मां बनी थी। महिला की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सूचना पर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।


हादसा दोपहर बाद करीब साढ़े तीन  बजे हुआ। प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश वासी राजू अपने परिवार समेत विद्या नगर में किराए पर रहता है और मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी पत्नी पूजा(20) छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। कपड़े सुखाते समय छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार से उसे करंट लग गया और वह वहीं गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका ने 15 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना सब्जी मंडी चौकी पुलिस को दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed