{"_id":"577d5cdb4f1c1b6e697fbfb6","slug":"bhiwani-news-current-lady-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से प्रवासी महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से प्रवासी महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भिवानी के विद्यानगर में घर की छत से गुजर रही हाई वोल्टेज तार से करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला 15 दिन पहले ही मां बनी थी। महिला की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सूचना पर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुआ। प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश वासी राजू अपने परिवार समेत विद्या नगर में किराए पर रहता है और मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी पत्नी पूजा(20) छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। कपड़े सुखाते समय छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार से उसे करंट लग गया और वह वहीं गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका ने 15 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना सब्जी मंडी चौकी पुलिस को दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।