फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, constable, lady, pragnant, dead, hospital

गर्भवती कांस्टेबल की मौत, अस्पताल में हंगामा

Tue, 07 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, constable, lady, pragnant, dead, hospital
अस्‍पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। फरीदाबाद में तैनात कांस्टेबल की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और डाक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। डाक्टर ने सफाई दी कि बीपी (ब्लड प्रेशर) हाई होने और फिर हृदयघात से महिला की मौत हुई। डेढ़ घंटे के हंगामे के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। समाचार भेजे जाने तक इस सिलसिले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मामला सोमवार सायं करीब साढ़े पांच बजे का है। शांति नगर वासी गर्भवती महिला एवं फरीदाबाद के महिला थाने में तैनात कांस्टेबल वेदवंती (30) को डिलीवरी के लिए रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। बताया जाता है कि यहां महिला कांस्टेबल लेबर रूम में गिर गई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। सायं करीब साढ़े पांच बजे महिला की मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को इसका पता लगा तो अस्पताल में हंगामा किया। डाक्टर और स्टाफ से तीखी नोंक झोंक हुई। हंगामे की सूचना पर जैन चौक चौकी व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पुलिस को भी बुलाया गया। परिजनों ने डाक्टर व स्टाफ सदस्यों पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब डेढ़ घंटे के हंगामे के बाद पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। मृतका को छह साल का एक लड़का है। महिला की मौत के बाद शहर के अनेक प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सक भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


लेबर रूम में कोई नहीं था संभालने वाला
मृतका के पति जय सिंह ने बताया कि वे सुबह 11 बजे वेदवंती को डिलीवरी के लिए लाए थे। स्टाफ सदस्य उसे लेबर रूम में ले गए। जहां वह दोपहर के समय पानी पीने के लिए उठी तो गिर गई और बेहोश हो गई। वहां उसे संभालने के लिए न तो डाक्टर था और न ही अन्य स्टाफ सदस्य। उन्होंने अंदर जाकर उठाया। बाद में उन्हें मिलने भी नहीं दिया गया और न ही हालत की गंभीरता के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बीपी हाई हुआ और फिर हृदयघात
अस्पताल से चिकित्सक डा. मुकेश पंवार ने बताया कि महिला को डिलीवरी के लिए पांच जून का समय दिया गया था, मगर परिजन आज लेकर आए। दोपहर दो बजे महिला लेबर रूम में गिर गई। वहां मौजूद स्टाफ सदस्यों ने संभाला। यहां महिला को दौरे आए और बीपी हाई हुआ। सायं को अचानक हृदयघात से मौत हो गई।

एसएचओ सिटी संदीप शर्मा ने कहा कि मामले में परिजनों के बयान और डाक्टरों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed