{"_id":"5847158f4f1c1be059448f32","slug":"bhiwani-news-cash-matter-sarpanch-fifty-people-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"कै श मामले में सरपंचों समेत 50 के पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कै श मामले में सरपंचों समेत 50 के पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहारू में नकदी न मिलने से गुस्साए लोगों द्वारा रास्ता रोककर विरोध करना भारी पड़ गया। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन पूर्व सरपंचों सहित करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बैंकों में पर्याप्त नकदी न मिलने से नाराज लोगों ने कल सोमवार को देवीलाल चौक पर जाम लगा दिया था। तहसीलदार व थाना प्रभारी के आश्वासन पर जाम खोल दिया था। थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि पुलिस ने पूर्व सरपंच पहाड़ी भीम सिंह, कैप्टन जयलाल झुप्पा खुर्द, ईश्वर निवासी गिगनाऊ औरसुनील निवासी ढाणी मनसुख, रामनिवास नंबरदार झांझड़ा बास, चुन्नीलाल पूर्व सरपंच बरालू, सतपाल पूर्व सरपंच बिसलवास, प्यारेलाल सांगवान निवासी दमकौरा, रामकरण पूर्व डीआई निवासी झांझड़ा बास व 40-50 अन्य के खिलाफ अभियोग संख्या 218 पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149 व 283 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिनजांच शुरू कर दी गई है। दहिया ने बताया कि गत 5 दिसंबर सोमवार को बैंक के सामने काफी भीड़ थी। सरकार के निर्देशानुसार बैंकों में कामकाज सुचारु रूप से चल रहा था। तभी कुछ शरारती तत्वों ने लोगों को भड़काकर देवीलाल चौक पर रोड जाम करा दिया।