{"_id":"572a48ec4f1c1b51795cd862","slug":"bhiwani-news-bike-one-dead-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के समाने आई नीलगाय, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के समाने आई नीलगाय, एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Thu, 05 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर मंगलवार देर शाम गाव लांबा व मिसरी के बीच सड़क पर बाइक के समाने अचानक नीलगाय आ गई। घटना में बाइक सवार दो दोस्तों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मिसरी निवासी अमन व रोहित मंगलवार देर शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से गांव लांबा की तरफ जा रहे थे। अभी वो गांव से कुछ दूर ही चले थे कि इसी दौरान अचानक उनकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई। एकाएक नीलगाय सामने देख बाइक चालक अमन अपना संतुलन खो बैठा और बाइक सीधा नीलगाय से जा टकराई। घटना में दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान मौके से गुजर रहे वाहन चालकों व अन्य ग्रामीणों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया।