फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

नेटबॉल में पुरूष वर्ग व महिला वर्गों में हरियाणा विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
30 फोटो गांव कलिंगा में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसरपर विजेता रही हरियाणा की टीम को सम? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भारतीय नेटबॉल संघ के तत्वावधान एवं हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन द्वारा गांव कलिंगा स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित चार दिवसीय 14वें नेटबॉल फेडरेशन कप का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में हरियाणा, पंजाब, केरल, दिल्ली और महिला वर्ग में हरियाणा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब के बीच मुकाबले हुए, जिनका सभी दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नेटबॉल संघ के सचिव विजेंद्र सिंह दहिया एवं विशेष अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित सरपंच सोनु, रमेश व रणवीर, मेहन सरपंच बहलबा ने शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि स्कूल के संस्थापक पवन कौशिक, रेणुका शर्मा, प्राचार्या राजेश्वरी श्योरण रहे। भारतीय नेटबॉल संघ के सचिव विजेंद्र सिंह दहिया, नवनिर्वाचित सरपंच सोनु, रमेश व रणवीर ने कहा कि विश्व भर में आज भिवानी की पहचान यहां के खिलाड़ियों व खेलों की वजह से हुई है। यहां के खिलाड़ियों ने न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी देश का नाम चमकाने का काम किया है।
विज्ञापन

नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हरिओम कौशिक, सुमन कौशिक, स्कूल संस्थापक पवन कौशिक एवं रेणुका शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में हरियाणा, पंजाब व केरल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे पायदान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में हरियाणा, पंजाब व कर्नाटक क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे पायदान पर रहे। इस अवसर पर लक्ष्मण, अशोक कुमार, अमित अरोरा, विक्रम रेड्डी, आकाश बत्रा, संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed