फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

नो पार्किंग में खड़ा किया वाहन तो पहली बार 500 और दूसरी बार 1500 का कटेगा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
49 फोटो नया बाजार क्षेत्र में जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नो पार्किंग जोन में अगर वाहन खड़ा किया तो पहली बार पांच सौ और दूसरी बार 1500 रुपये का चालान कटेगा। त्योहार के दौरान बढ़ रही वाहनों की भीड़ को देखते हुए जिला यातायात पुलिस ने भी जाम से निपटने की तैयारी की है। वहीं जल्द ही शहर में जेबरा क्रॉसिंग तोड़ने पर भी चालान की तैयारी हो गई है। इतना ही नहीं शहर के बाजारों में आने वाले लोगों को वाहन पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

शहर में धनतेरस से पहले ही बाजारों में भीड़ बढ़ जाएगी। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों को वाहन पार्किंग के लिए भी दिक्कत बनेगी। ऐसे में शहर के विभिन्न बाजारों के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की है। वहीं शहर के मुख्य मार्गों के अलावा बाजारों में नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाहनों को उठाने के लिए भी दो क्रेन मशीनें लगाई हैं। ये मशीनें नो पार्किंग में वाहन मिलने पर तुरंत उसे जब्त कर लेंगी। ऐसे वाहन चालक को अपना वाहन छुड़वाने के लिए पहली बार 500 रुपये का चालान पुलिस को भुगतान करना पड़ेगा। जबकि क्रेन का अलग से चार सौ रुपये का हर्जाना भी देना पड़ेगा। इसी के साथ अगर उसी वाहन को पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में दूसरी बार खड़ा पाया तो फिर उसका ऑनलाइन 1500 रुपये का चालान मशीन में कटेगा।
विज्ञापन

त्योहार की चकाचौंध में स्ट्रीट लाइट गुल
दिवाली के त्योहार की चकाचौंध में शहर के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइट भी गुल हो गई है। शहर के घंटाघर क्षेत्र, हांसी गेट सहित मुख्य चौराहों पर भी कई स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही हैं। इसी के साथ शहर के अधिकतर वार्डों में शाम होते ही गलियों व मुख्य जगहों पर अंधेरा छा जाता है। हालांकि वार्डों में नगर परिषद द्वारा काफी अर्से पहले स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। जिसके बाद इन लाइटों की किसी ने कोई सुध नहीं ली। वहीं मुख्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी नगर परिषद ने अलग से ठेकेदार को सौंपी हैं, मगर इसके बावजूद भी स्ट्रीट लाइटें गुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाजारों के लिए ये हैं पार्किंग
घंटाघर के बाजारों में आने वालों के लिए सेठ किरोड़ीमल पार्क, नागरिक अस्पताल परिसर की बाहरी दीवार के साथ पार्किंग की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा घंटाघर से दिनोद गेट की तरफ जाने वाली फुटपाथ पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था है। इसी तरह हांसी गेट व आसपास के बाजार में आने वालों के लिए पुराना बस स्टैंड क्रॉउन प्लाजा व खाली जगह पर पार्किंग की गई है। इसी तरह रोहतक गेट क्षेत्र के आसपास के इलाके के लिए सब्जी मंडी के सामने हनुमान मंदिर के पीछे खाली जगह में पार्किंग की व्यवस्था कराई गई है।
इन बाजारों में नहीं कोई पार्किंग
शहर के बिचला बाजार, सराय चौपटा, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार, जैन चौक बाजार, दादरी गेट क्षेत्र के अलावा शहर के नया बाजार क्षेत्र में कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जहां रोजाना त्योहार के दौरान जाम की स्थिति बन रही है।

त्योहार के दौरान शहर में भीड़ बढ़ रही है। इसी के साथ वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी कराई गई है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर पहली बार 500 और 1500 रुपये का दूसरी बार चालान किया जाएगा। इसी के साथ जरूरत के हिसाब से भी जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
-विक्रांत सिंह, प्रबंधक, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed