फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani dc, honer, cm, chandigadh

लिंगानुपात में सुधार पर मुख्यमंत्री के हाथों भिवानी डीसी को मिला सम्मान

Tue, 09 Mar 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
bhiwani dc, honer, cm, chandigadh
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होते भिवानी के डीसी जयबीर सिंह आर्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वुमन वीक का समापन हुआ। पंचायत भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस दौरान चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश को सीधा प्रसारण भी सुनाया गया। चंडीगढ़ कार्यक्रम में लिंगानुपात सुधार के लिए डीसी जयबीर सिंह आर्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में एसडीएम महेश कुमार मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में परचम फहराने वाली व वुमन वीक के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभिन्न विभागों से महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। स्वयं सहायता समूह अलखपुरा से पहुंची सुमित्रा देवी और स्वच्छता अभियान से जुड़ी सविता बरालू ने भी महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। सुमित्रा ने बताया कि वे न केवल स्वयं पर्दा प्रथा से बाहर निकलकर आगे आई, बल्कि उन्होंने अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ा और अपना कार्य शुरू किया। स्वच्छता अभियान से जुड़ी सविता बरालू ने महिलाओं से अपने घर व अपने आसपास परिवेश में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल व नाथुवास स्कूल से प्राचार्य अनीता नाथ ने किया। इस दौरान नगराधीश हरबीर सिंह, सीएमजीजी आयुष सिंघल, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, डीआईओ पंकज बजाज, प्राचार्य किरण गिल, पुलिस प्रोटेक्शन अधिकारी हरबंस कौर, सीडीपीओ राज मक्कड़, दर्शना, अनुपमा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed