{"_id":"689ce79209e37875500fd18a","slug":"bhiwani-and-bawanikheda-teams-entered-the-next-stage-in-kho-kho-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138196-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खो-खो में भिवानी व बवानीखेड़ा की टीम ने किया अगले चरण में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खो-खो में भिवानी व बवानीखेड़ा की टीम ने किया अगले चरण में प्रवेश
Thu, 14 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के भीम खेल स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
भिवानी। स्थानीय भीम स्टेडियम में बुधवार को लड़कों की दो दिवसीय अंडर-11 और अंडर-14 जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। अंडर-14 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सिवानी, भिवानी व बवानीखेड़ा की टीम ने अगले चरण में प्रवेश किया।
जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का संयुक्त रूप से उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज और उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर ने किया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, स्केटिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल, योगा सहित कुल 31 खेलों के मुकाबले हो रहे हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के ऑल ओवर इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार रहे। आयोजन समिति में खंड शिक्षा अधिकारी सिवानी डॉ. सुरेंद्र कुमार, स्टेट अवॉर्डी प्राचार्य पवन शास्त्री, विनोद पिंकू और अरविंद कौशिक डीपीई शामिल रहे।
ये रहे परिणाम
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि अंडर-14 खो-खो में सिवानी ने लोहारू को 8-0 से, भिवानी ने बहल को 4-1 से और बवानीखेड़ा ने कैरू को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला भिवानी और तोशाम के बीच खेला जाएगा। सॉफ्टबॉल और बेसबॉल में ब्लॉक भिवानी के खिलाड़ियों का चयन हुआ। अंडर-11 कुश्ती में 20 किग्रा वर्ग में शौर्य, 22 किग्रा में अविश विजेता रहे। वहीं 24 किग्रा में हर्ष, 26 किग्रा में पूर्व, 28 किग्रा में सन्नी प्रथम रहे। 30 किग्रा में लविश, 32 किग्रा में विराट, 34 किग्रा में जसबीर, 34 किग्रा से अधिक भारवर्ग में चिराग विजेता रहे। अंडर-14 जूडो में निलेश, केशन, विहान, विनीत ग्रेवाल, अरमान, शिवम और अरुण ने प्रथम स्थान हासिल किया।