फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhavna Ghanghas got sixth rank in CSIR NET JRF

Bhiwani News: सीएसआईआर नेट जेआरएफ में भावना घणघस ने पाया छठा रैंक

Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bhavna Ghanghas got sixth rank in CSIR NET JRF
भावना घणघस। 
मुंढाल। गांव धनाना निवासी भावना घणघस ने हाल ही में आयोजित सीएसआईआर नेट जेआरएफ में पूरे देश में छठा रैंक हासिल किया। भावना घणघस गांव धनाना निवासी पूर्व चेयरमैन दलीप सिंह की पौत्रवधू हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। कोच भूपेंद्र सिंह धनाना ने बताया कि उनकी पुत्रवधू भावना घणघस विज्ञान विषय में अध्यापिका हैं।
विज्ञापन

वह अपने अनुभवों के माध्यम से आने वाले भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार कर रही हैं। हमें उस पर पूरा गर्व है। भावना घणघस ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व चेयरमैन दलीप सिंह व अपने परिजनों को देते हुए कहा कि उन्होंने जो मुकाम प्राप्त किया है यह उनके आशीर्वाद व उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनका सपना रहा है कि वे विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ कर देशसेवा करें। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह धनाना, जोगेंद्र सिंह धनाना, विरेंद्र सिंह धनाना, विजय पचगांवा, डॉ. फूल सिंह, रघुवीर ठेकेदार, एडवोकेट आजाद सिंह घणघस ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed