फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhakiyu will take out a tractor rally in Loharu

Bhiwani News: भाकियू 26 जनवरी को लोहारू में निकालेगी ट्रैक्टर रैली

Mon, 20 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will take out a tractor rally in Loharu
शहीद महावीर किसान भवन लोहारू में हुई भकियू की बैठक में मौजूद क्षेत्र के किसान।
लोहारू। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शहीद महावीर किसान भवन में संपन्न हुई। ब्लाॅक प्रधान रविंद्र कस्वां की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 26 जनवरी को लोहारू शहर में ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर लोहारू में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। ट्रैक्टर रैली दादरी मोड़ से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए शहीद महावीर किसान भवन में संपन्न होगी। किसान आंदोलन में सरकार की वादा खिलाफी के कारण पूरे देश में यह ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल बारवास, प्रदेश सचिव आजाद सिंह भूगंला, हवासिंह, मंदरूप नेहरा, चुनीलाल, राजबीर, उमेद सिंह फरटीया, नरेंद्र फरटिया, जयसिंह, सुमेर गिगनाऊ, दलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


ओलावृष्टि की गिरदावरी के लिए उपायुक्त से मिले किसान सभा के सदस्य

भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी ने 27 दिसंबर को बवानीखेड़ा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि की विशेष गिरदावरी की मांग के लिए समाधान शिविर में शिकायत सौंपी। उन्होंने विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की व यूरिया खाद की कमी को लेकर शिकायत सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश, सचिव प्रताप सिंह सिंहमार व महाबीर घनघस ने ने बताया कि खरीफ फसल 2023 का मुआवजे सहित अन्य मांगों के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया। इस पर उपायुक्त ने कहा कि खरीफ फसल 2023 के हुए नुकसान के बारे में जांच पड़ताल कर विचार किया जाएगा। इस संबंध में जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed