फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating in two parties, four people injured, police complaint

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में झगड़ा, चार लोग हुए घायल

Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
beating in two parties, four people injured, police complaint
भिवानी। गांव चांग में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव चांग निवासी संजय ने बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय दिलबाग गांव में ही रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे गांव के ही पांच-छह युवक उसकी रेहड़ी पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर जब उसका चाचा 53 वर्षीय सतीश बीच बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की। जिसके कारण दिलबाग और सतीश घायल हो गए। आरोपी पक्ष के साथ उनका कई दिनों से विवाद चल रहा है। जिसके चलते उनके साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन

वहीं इस झगड़े में दूसरे पक्ष से गांव चांग निवासी 40 वर्षीय राजकुमार और 18 वर्षीय सचिन घायल है। चांग निवासी राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को आरोपी पक्ष से कुछ लोग उनके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे। झगड़े का बीच-बचाव करवाने आए उसके बेटे सचिन की भी पिटाई कर दी। जिसके कारण वो दोनों पिता-पुत्र घायल हैं। झगड़े में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed