फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bank got closed in Tigrana village.

तिगड़ाना में बंद करवाए गए बैंक, जिले से 108 सैंपल पीजीआई भेजे

Thu, 28 May 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bank got closed in Tigrana village.
गांव तिगड़ाना में महिलाओं की स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गुरुग्राम में कोरोना पॉजिटिव आए बामला वासी युवक के छह परिजनों के सैंपल वीरवार को पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। विभाग की टीम ने तिगड़ाना के अलावा चांग, रिवाड़ीखेड़ा में स्क्रीनिंग अभियान चलाया और 14619 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर 108 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे। जिले में अब तक 11 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात को गुरुग्राम में बामला वासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। युवक गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है और फिलहाल वहीं उपचाराधीन है। सूचना मिलने के बाद वीरवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और युवक के छह परिजनों के सैंपल लिए गए। परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना में कांस्टेबल, उसकी माता और दोस्त की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद गांव की सीमाएं सील कर दी गईं। इसके बाद भी गांव में बैंक खुल रहे थे और लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए दोनों बैंक बंद करवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि गांव चांग, तिगड़ाना व रिवाड़ी खेड़ा में टीमें गठित करके स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में सर्वे कर स्क्रीनिंग की जा रही है। वीरवार को गांव चांग में 984 घरों के 5097 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। गांव तिगड़ाना में 2230 घरों के 6222 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं गांव रिवाड़ी खेड़ा में 650 घरों के 3300 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। वीरवार देर शाम तक मोबाइल वैन द्वारा दिनोद गेट चौकी के नाका से 14 सैंपल, अनाज मंडी से 12 सैंपल व ईएसआई अस्पताल से सात सैंपल लेकर कुल 33 सैंपल पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं वीरवार को विभाग की ओर से कुल 108 सैंपल लेकर रोहतक भिजवाए गए। अभी भेजे गए सैंपल में से 225 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं आईसोलेशन वार्ड में 18 व्यक्तियों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed