फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bahal residents wrote a letter demanding to connect Johads with the canal

Bhiwani News: जोहड़ों को नहर से जोड़ने की मांग को लेकर बहल वासियों ने लिखा पत्र

Mon, 10 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bahal residents wrote a letter demanding to connect Johads with the canal
सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया नहरों से जोहड़ों को जोड़ने का प्रारूप। 
बहल। हर बार गर्मी के मौसम में कस्बे में पेयजल संकट गहरा जाता है। वहीं पशुओं के लिए भी पीने के पानी की विकट परिस्थिति बन जाती है। कस्बे के लोगों ने गर्मी शुरू होने से पहले की पशु पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। लोगों ने प्रशासन से कस्बे के दो प्रमुख जोहड़ों को नहर से जोड़कर उनमें पानी भरने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

प्रशासन को लिखे पत्र में लोगों ने कहा कि कस्बे में बेसहारा पशुओं के लिए पुराने जमाने से ही दलानी व कोलाना जोहड़ से पानी की पूर्ति होती थी। बारिश की कमी, मिट्टी खुदाई व पेड़ों की अवैध कटाई के कारण अब इन जोहड़ों में पानी की पहले जैसी व्यवस्था नहीं रही है। अधिकतर समय दोनों ही जोहड़ सूखे रहते हैं। ऐसे में अब गर्मी के मौसम में इन जोहड़ों में पानी की व्यवस्था हो जाए तो पशु पक्षियों के लिए बड़ी राहत की बात होगी।
विज्ञापन

ऐसा तब संभव हो जब इन जोहड़ों को नहरों से जोड़करर इनमें पानी भरा जाए ताकि जब भी नहर में पानी आए तो अतिरिक्त पानी इन जोहड़ों में जमा हो सके। लोगों ने कहा कि इन दोनों जोहड़ों को भूमिगत पाइप लाइन के जरिए नहरों से जोड़ा जा सकता है। कोलाना जोहड़ को सोरा डिस्ट्रीब्यूटरी की बुर्जी नंबर आरडी 143500 से बहल से बालान के रास्ते पाइप लाइन डालकर जोड़ा जाए। जबकि, दलानी जोहड़ को बहल माइनर की आरडी 3500 से बहल से पाजू मार्ग से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन, सुनील, जयबीर, योगेश, विनोद, अजय, नरसिंह ने मांग की है कि गर्मी शुरू होने से पहले ही प्रशासन इन दोनों जोहड़ों को नहरों से जोड़ने का काम पूरा करें ताकि गर्मी के मौसम में पानी का समुचित प्रयोग हो सके। सिंचाई विभाग ने लोगों की मांग पर इस योजना के लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों ने एस्टिमेट बनाकर भेजा है।


सिंचाई विभाग ने कोलाना व दलानी जोहड़ को नहरों से जोड़ने के लिए योजना बनाई है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं आई है। जैसे ही स्वीकृति मिलगी तो योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।



- भोगन सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग, बाढड़़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed