फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BA student, posioning, die, police case file

छेड़छाड़ से तंग बीए की छात्रा ने जहर खाकर जान दी

Sat, 06 Mar 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
BA student, posioning, die, police case file
बवानीखेड़ा। छेड़छाड़ से परेशान बवानीखेड़ा के महिला महाविद्यालय में पढ़ने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने वीरवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान वीरवार शाम हिसार के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने गांव के ही दो युवकों पर तंग करने के आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में गांव पुर निवासी यश कागड़ा ने बताया कि वह स्वयं 12वीं कक्षा का छात्र है। उसकी बहन इशु कागड़ा बीए प्रथम वर्ष में बवानीखेड़ा महाविद्यालय में पढ़ती थी और उसके पिता हिसार में काम करते हैं। उसकी बहन को कॉलेज आते-जाते समय कई बार गांव के हितेश व योगेश नामक युवक परेशान करते थे। जिस बारे में उसकी बहन ने घर में भी बताया और दोनों युवकों के परिजनों को भी इसके बारे में अवगत कराया। जिस पर उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उनसे परेशान होकर उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भिवानी के निजी अस्पताल में ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते बहन को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने वीरवार शाम को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतका के भाई के साथ हुई मारपीट, नहीं हुई कोई कार्रवाई
परिजनों ने बताया कि छेड़खानी के चलते मृतका के भाई के साथ 21 फरवरी की शाम के समय मंढाणा-धनाना चौक पर पांच नकाबपोश युवकों ने मारपीट भी कि थी और बाइक को तोड़ दिया था। जिसकी शिकायत थाना बवानीखेड़ा में दी गई थी। शिकायत पर काई कार्रवाई न होने पर युवकों के हौसले बुलंद हो गए और उनके द्वारा छेड़खानी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
युवती ने जहरीला पदार्थ निगला है, जिससे उसकी मौत हुई। परिजनों ने दो सगे भाइयों पर तंग करने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुर निवासी योगेश व हितेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मृतका के भाई के बयान पर दोनों के खिलाफ 306, 506, 34 आईपीसी एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यश द्वारा मारपीट की शिकायत दी गई थी जिस पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी।
- रवींद्र कुमार, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed