फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Awareness campaign will be run to improve sex ratio in 28 villages of the district

Bhiwani News: जिले के 28 गांवों में लिंगानुपात सुधार के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign will be run to improve sex ratio in 28 villages of the district
फोटो : 23
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता ने जिला स्टैंडिंग कमेटी में चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले के 28 गांवों में लिंगानुपात सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाएगा। इन गांवों में लिंगानुपात काफी कम है। डीसी साहिल गुप्ता ने वीरवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन गांवों में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले का लिंगानुपात 919 है, लेकिन 28 गांव ऐसे हैं जहां लिंगानुपात 800 से कम है। वहीं दो गांव सुंगरपुरा व सिधनवा ऐसे हैं जहां लिंगानुपात 500 है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम मैदान में उतरेगी और लोगों को जागरूक करेंगी। डीसी गुप्ता वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जिला में लिंगानुपात की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान सीजेएम पवन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने प्रत्येक सीएचसी के प्रभारी से उनके तहत आने वाले गांवों में लिंगानुपात की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और लिंगानुपात कम होने के कारण जानने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे चिकित्सा विभाग से तालमेल बनाकर निगरानी और पंजीकरण का कार्य करें। विभागों में आपसी सामंजस्य होना जरूरी है। किसी भी स्थिति में गर्भपात होता है तो उसके कारण का जरूर पता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने डीसी को बताया कि जिला में केवल 16 ऐसे वैध सेंटर हैं, जहां पर एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) किट उपलब्ध होती है। इनके अलावा कहीं भी किसी मेडिकल स्टोर या अन्य किसी जगह पर एमटीपी किट मिलती है तो वह गैरकानूनी है। लिंगानुपात में सुधार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सहेली योजना बनाई है। योजनानुसार सहेली द्वारा महिला को गर्भपात नहीं करवाने के लिए समझाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर को सहेली का नाम दिया गया है। बैठक के दौरान डॉ. दीपक, डॉ. अनीता, डॉ राहुल, डॉ. मनीषा, डॉ. पंकज सहित सभी सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।

--------------------------------------------


-इन गांवों में चलेगा अभियान

सिविल सर्जन डॉ. शांडिल्य ने बताया कि जिला में लिंगानुपात फिलहाल 919 है। जिला में 28 गांव ऐसे हैं, जिनकी आबादी तीन हजार से अधिक तक है तथा लिंगानुपात 800 या 800 से कम हैं। इन गांवों में सांगा, उमरावत, कोंट, ढाणा लाडनपुर, कायला, नीमड़ीवाली, ढिगावा जाटान, चैहड कलां, खरकड़ी, मंढोली, सिधनवा, देवराला, इंदीवाली, बजीणा, देवसर, भैणी जाटान, भैंणी ठाकरान, भुरटाना, सुंगरपुर, आलमपुर, सांगवान, पिंजोखरा, जमालपुर, रतेरा, रोहनात, सिवाड़ा, मिरान, गुरेरा, मंढोली खुर्द शामिल हैं। सुंगरपुरा और सिधनवा ऐसे गांव हैं, जिनका लिंगानुपात 500 ही है।

---------------------------------------

गर्भपात की सूचना देने वालों को मिलेगा दस हजार रुपये का इनाम

सिविल सर्जन ने बताया कि गर्भपात की सूचना देने वालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। यह लिंगानुपात में सुधार के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed