फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   auto not stop

अब चौक-चौराहों और बस स्टैंड के सामने नहीं रुकेंगे ऑटो

Thu, 25 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
auto not stop
ऑटो में साउंड सिस्टम लगे होने पर चालान करते हुए ट्रैफिक पुलिस एसएचओ सुभाष यादव। - फोटो : Bhiwani
शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अब बेलगाम दौड़ रहे ऑटो चालकों पर शिकंजा कसा है। इसके तहत ऑटो चालकों को न तो चौक-चौराहों पर रुकने दिया और न ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सामने। अब नए निर्देश ये हैं कि कोई भी ऑटो न तो बस स्टैंड के सामने जाएगा और न ही रेलवे स्टेशन के। बस स्टैंड के पिछले रास्ते से अंदर जाएंगे। वहीं से सवारी लेंगे और वहीं सवारियों को छोड़ेंगे। वहीं शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों से रेहड़ी वालों को हटाकर पीछे कर दिया है। दुकानदारों को भी हिदायत दी गई है कि किसी के भी वाहन पीली पट्टी से बाहर सड़क पर न आए।
विज्ञापन

शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पिछले एक सप्ताह से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन गंभीर है। इसी कड़ी में जहां ट्रैफिक लाइटें शुरू करने की तैयारी हो रही है वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या का मुख्य कारण बने ऑटो चालकों पर नकेल कसी जा रही है। बिना परमिट दौड़ रहे ऑटो को इंपाउंड किया जा रहा है वहीं कागजात नहीं होने पर उनके चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब नई व्यवस्था के तहत शहर के किसी भी चौक-चौराहे पर ऑटो को नहीं रुकने दिया जाएगा। बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो को चालक नहीं ले जा सकेंगे। इसके लिए सभी चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान खड़े किए हैं। बस स्टैंड से पहले ही कार्यालय गेट के पास से ही ऑटो चालकों को वापस मोड़ दिया गया। बस स्टैंड के सामने से कोई सवारी नहीं बैठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेे नजर आए चौक-चौराहे
शहर के महम गेट, हांसी गेट चौक, घंटाघर चौक का नजारा बुधवार को बदला नजर आया। जहां पहले जाम में फंसे वाहन नजर आते थे, वहां खुली जगह नजर आई। दरअसल सभी चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों और होमगार्ड के जवानों ने चौक के पास से रेहड़ी चालकों को हटाकर पीछे कर दिया। दुकानदारों के वाहनों को व्यवस्थित करवाया। मगर सबसे अहम किसी भी ऑटो को चौक के पास नहीं रुकने दिया।

शहर में रोडवेज बसों की एंट्री बैन
शहर के अंदर रोडवेज बसें नहीं आएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज जीएम को पत्र लिखा है। जिसके बाद अब शहर में बसों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। बसें अब चिड़ियाघर मोड़ से ही सेक्टर रोड पर निकल जाएंगी। हांसी गेट, घंटाघर चौक पर बसें नहीं आएंगी। अगर कोई चालक लाता है तो उसका चालान किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सभी ऑटो चालकों को भी हिदायत दी गई है कि व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। बस स्टैंड के सामने ऑटो न ले जाएं। बस स्टैंड में अंदर ऑटो स्टैंड हैं। वहीं से सवारियों को बैठाए और वहीं छोड़ें। चौक-चौराहों पर भी रेहड़ियों को पीछे करवाया गया है जिससे जाम न लगे।
सुभाष चंद्र, एसएचओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed