{"_id":"6aa44e9aafeae139780c658b","slug":"auction-canclrd-of-dhanana-school-building-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156883-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: धनाना स्कूल के जर्जर कमरों की नीलामी रद्द, नए भवन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: धनाना स्कूल के जर्जर कमरों की नीलामी रद्द, नए भवन की मांग
Sat, 12 Sep 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
गांव धनाना में सरकारी स्कूल के पुराने कमरों की नीलामी रद्द करने के दौरान मौजूद ग्रामीण व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंढाल। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला धनाना तृतीय में शुक्रवार को जर्जर घोषित कमरों की प्रस्तावित नीलामी रद्द कर दी गई। ग्राम पंचायत सदस्यों, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने यह निर्णय लिया। उन्होंने तोड़े गए छह कमरों के स्थान पर नया भवन बनाने की मांग की है।
नीलामी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य, एसएमसी सदस्य और बोलीदाता एकत्र हुए थे। सरकार की ओर से मनोनीत जेई सुशील कुमार और एपीओ हरपाल सिंह भी उपस्थित रहे। विचार-विमर्श के बाद सभी ग्राम सभा और एसएमसी सदस्य इस नतीजे पर पहुंचे।
उन्होंने सर्वसम्मति से नीलामी रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया। सदस्यों ने नए भवन निर्माण पर जोर दिया। विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा बजट जारी करने का भी निर्णय लिया गया। सरपंच राजेश कुमार (धनाना तृतीय), सरपंच ममता (धनाना प्रथम) और धनाना द्वितीय के सरपंच ने इस निर्णय का समर्थन किया।