फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attacked with an axe for stopping canal water theft, case registered

Bhiwani News: नहरी पानी चोरी रोकने पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मामला दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Attacked with an axe for stopping canal water theft, case registered
भिवानी। गांव खापड़वास में नहर के पानी को लेकर दो किसानों में झगड़ा हो गया। झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब धारवानवास गांव के एक किसान ने अपने पड़ोसी को अवैध रूप से सुंडवा लगाकर नहर का पानी चोरी करने से रोका। इसके बाद दूसरे किसान ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

धरवानवास निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब साढ़े 10 बजे अपने खेत में नहर का पानी लगा रहा था। इसी दौरान पानी का बहाव एकदम कम हो गया। जब वह पानी को चेक करने के लिए नहर पर गया तो देखा कि गांव खापड़वास निवासी एक व्यक्ति ने नहर के पानी के सुंडवा लगाकर अवैध रूप से चोरी कर रहा है। उसने आरोपी को सुंडवा हटाने के लिए कहा। साथ ही, उसने कहा कि अगर सुंडवा नहीं हटाया तो इसकी शिकायत करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद वह उससे झगड़ा करने लगा। गुस्से में आकर गाली-गलौज की और मारपीट करने लगा। जिसके बाद विनोद डर के मारे अपने खेत की तरफ जाने लगा। वहीं आरोपी ने उसका रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से चोट मारी। जिसके कारण वह लहूलुहान हो गया। साथ ही आरोपी ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed