{"_id":"658f0758dbfafa20980958e2","slug":"attacked-with-a-knife-to-pressurize-a-weeks-recovery-for-selling-fish-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-10939-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मच्छली बेचने पर हफ्ता वसूली का दबाव बनाने के लिए चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मच्छली बेचने पर हफ्ता वसूली का दबाव बनाने के लिए चाकू से किया हमला
विज्ञापन
भिवानी। मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति पर मछली बेचने पर जबरन हफ्ता वसूली का दबाव बनाने और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर घायल युवक को नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं इस मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव गुसाईपुर, बिहार निवासी हाल नई बस्ती में किराये पर रहने वाले अमरेश ने बताया कि वह मछली बेचने का काम करता है। गत 25 दिसंबर को वह अपने छोटे भाई मुकेश के साथ बस स्टैंड के पीछे मछली बेच रहा था। इसी दौरान शाम साढ़े चार बजे बाइक चार-चार युवक आए। बावड़ी गेट निवासी अमित बाइक चला रहा था और तीन युवक पीछे बैठे थे। उन्होंने उसके साथ गाली गलौज किया और कहा कि यह हमारा इलाका है अगर यहां दुकान रखनी है तो हफ्ता देना पड़ेगा। नहीं तो अपनी दुकान हटा ले। इस दौरान आरोपियों ने ग्राहक को दी मछली भी छीन ली और उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से नाग पर घाव बन गया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस आने से पहले ही आरोपी भाग गए। उसे लहूलुहान हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं औद्योगिक पुलिस थाना में आरोपी अमित सहित तीन अन्य युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।