फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   attack with a sharp weapon

Bhiwani News: गाली गलौज करने से रोका तो किया तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
attack with a sharp weapon
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में गाड़ी चालक और ऑटो रिक्शा चालक के बीच हुए झगड़े में पड़े दो लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उन्हें चोटें आईं। वहीं शहर थाना पुलिस ने दो भाईयों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि गत 22 सितंबर की सुबह वह अपने पड़ोसी राजकुमार के साथ कृष्णा कॉलोनी चौक पर कुछ सामान लेने आया था। इसी दौरान सड़क पर एक ऑटो रिक्शा और एक गाड़ी चालक आपस में गाली गलौज कर रहे थे। गाड़ी चालक के साथ एक महिला भी थी। इस पर ऑटो रिक्शा चालक को समझाते हुए कहा कि महिला के साथ गाली गलौज मत करो इतना सुनते ही आरोपी ऑटो चालक और उसके साथी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया वहीं धमकी दी कि उसके खिलाफ पहले से ही हत्या का केस दर्ज है। पुलिस ने इस संबंध में हरिओम और चेतन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन



देसी शराब की 36 बोतलों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

बवानीखेड़ा। पुलिस ने गांव किरावड़ में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को देसी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि पुलिस टीम क्षेत्र के प्रत्येक गांव में रात्रि गश्त कर रही है। इसी दौरान पेट्रोलिंग टीम गांव किरावड़ के समीप गश्त कर रही थी। टीम को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने घर में शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने किरावड़ निवासी करण सिंह को बिना अनुमति के अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास देसी शराब माल्टा की 36 बोतल बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed