फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arrival of 94,404 quintals of pearl millet at the new grain market; 45,300 quintals procured.

Bhiwani News: नई अनाज मंडी में 94404 क्विंटल बाजरे की आवक, 45300 क्विंटल की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Arrival of 94,404 quintals of pearl millet at the new grain market; 45,300 quintals procured.
नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार।
भिवानी। नई अनाज मंडी में अब तक 94404 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, जिसमें से 45300 क्विंटल की खरीद की गई है। मंगलवार को एसडीएम महेश कुमार ने मंडी का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को फसल की उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों की सुविधा, गेट पास, बायोमेट्रिक प्रक्रिया, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को लंबी कतारों में न लगना पड़े और गेट पास व बायोमेट्रिक प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने खरीद के बाद बाजरे की उठान प्रक्रिया तेज करने को भी कहा।
विज्ञापन

प्रतिदिन 8 से 10 हजार क्विंटल बाजरे की हो रही उठान
एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। फिलहाल निजी स्तर पर खरीद हो रही है और किसानों को 2300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक भाव मिल रहा है। सरकार की ओर से 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई निर्धारित है और शेष राशि इसी योजना के तहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान ने बताया कि रविवार को मंडी में बोली नहीं लगती और अमावस्या पर भी किसान बाजरा लेकर नहीं आए थे। इसके चलते सोमवार को मंडी में भीड़ रही, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टोकन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं है।
सचिव के अनुसार खरीद के बाद बाजरे की उठान लगातार जारी है। अब तक करीब 2200 क्विंटल बाजरे की उठान हो चुकी है और प्रतिदिन लगभग आठ से दस हजार क्विंटल बाजरे की उठान हो रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंडी प्रधान नरेश भूरू से बातचीत कर आढ़तियों की समस्याओं की जानकारी भी ली।

एसडीएम ने कहा कि मंडियों में सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए उपायुक्त साहिल गुप्ता जिला की सभी मंडियों के सचिवों को निर्देश दे चुके हैं। किसानों और आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed