फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arrival of 31,692 quintals of wheat in Bhiwani market.

Bhiwani News: भिवानी की मंडी में 31,692 क्विंटल गेहूं की आवक के साथ पहुंचे 407 किसान, पहले दिन 32,000 क्विंटल गेहूं खरीदा

Tue, 16 Apr 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Arrival of 31,692 quintals of wheat in Bhiwani market.
भिवानी। भिवानी जिले में सोमवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में 31,692 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। वहीं 407 किसानों के गेट पास काटे गए। जबकि देर शाम तक भिवानी मंडी में सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने करीब 32,000 क्विंटल गेहूं की खरीद कराई। सोमवार को रबी सीजन की गेहूं की खरीद का पहला दिन था, जबकि पिछले सप्ताह भर से मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं भिवानी की चारामंडी में सोमवार को सरसों की नई आवक नहीं हुई न ही किसानों के गेट पास काटे गए। जबकि पहले से चारामंडी में पड़ी करीब 25 हजार क्विंटल सरसों की भी खरीद हुई। एजेंसी ने करीब 1,500 किसानों की सरसों सोमवार को खरीद कराई। अब मंगलवार को जिला मुख्यालय की चारा मंडी में सरसों और अनाज मंडी में गेहूं की खरीद नियमित रूप से रहेगी और किसान फसल लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भिवानी जिले में अब तक करीब 12 लाख क्विंटल से अधिक सरसों की खरीद हो चुकी है। जिलेभर में पहले दिन करीब 55 से 60,000 क्विंटल से अधिक गेहूं की सरकारी खरीद कराई गई। इसमें अकेले भिवानी मंडी में 32,000 क्विंटल गेहूं की खरीद शामिल है। गेहूं और सरसों की खरीद के साथ ही मंडियों में सरसों का उठान भी तेज कर दिया है। भिवानी की चारामंडी से 50,000 क्विंटल सरसों का उठान भी कराया गया है। हालांकि अभी तक बारदाना का संकट नहीं बना है। वहीं गेहूं की खरीद तो अभी शुरू ही हुई है। मंगलवार को मंडी में किसानों की गेहूं की आवक अधिक होने की संभावना भी बनी है। क्योंकि अब किसान गेहूं की फसल निकाल सीधे मंडी का ही रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुले में लग रही हैं किसानों की गेहूं की ढेरी
जिला मुख्यालय की मंडी में गेहूं की आवक के साथ ही शेड कम पड़ने लगा है। अधिकांश किसानों का गेहूं खुले आसमान के नीचे ही उतारा गया है। सोमवार को खरीद एजेंसी जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, खाद्य निरीक्षक उमेद सिंह, सहायक खाद्य निरीक्षक रुपेश धायल, मार्केटिंग कमेटी के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव के अलावा ऑक्शन रिकॉर्डर भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने नमी जांच के बाद ही एक के बाद एक गेहूं की ढेरी की सरकारी खरीद कराई। अब तक भिवानी मंडी में करीब 40,000 क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है।


अब गांव कुंगड़ में भी खुलेगा गेहूं का अस्थायी खरीद केंद्र, मिली अनुमति
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने गांव कुंगड़ में इस बार अस्थायी तौर पर गेहूं का खरीद केंद्र खोलने की अधिकारियों को अनुमति दी है। वहीं विभाग ने अपने आदेश में गांव कुंगड़ में गेहूं की सरकारी खरीद कराने के लिए भी जरूरी व्यवस्था कराए जाने के आदेश दिए हैं। गांव कुंगड़ बवानीखेड़ा के अधीन है। वहीं बवानीखेड़ा के बाद कुंगड़ में गेहूं का सरकारी खरीद केंद्र खुलने पर इलाके के किसानों को इसका फायदा मिलेगा।


भिवानी मंडी में सोमवार को 32,000 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद कराई गई है। मंडी में खरीद को लेकर किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है वहीं मंगलवार से अब नियमित रूप से गेहूं की सरकारी खरीद सुचारु रहेगी। -खाद्य निरीक्षक उमेद सिंह खरीद एजेंसी भिवानी अनाज मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed