{"_id":"616dc86a3ffd7d126d196afc","slug":"aqi-reached-49-after-rain-the-city-s-climate-became-clean-bhiwani-news-hsr614761455","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद एक्यूआई पहुंचा 251 से सिर्फ 49, स्वच्छ हुई शहर की आबोहवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद एक्यूआई पहुंचा 251 से सिर्फ 49, स्वच्छ हुई शहर की आबोहवा
विज्ञापन
भिवानी। लगातार दो दिनों से बढ़ रहा हवा का प्रदूषण सोमवार को बारिश के बाद अचानक ही कम हो गया। रविवार को एक्यूआई 251 से तक पहुंच गया था, जो सोमवार को बारिश के बाद सिर्फ 49 तक पहुंच गया। बारिश ने शहर की आबोहवा को भी स्वच्छ कर दिया वहीं इस समय हुई बारिश से फसलों में नुकसान और फायदा दोनों हैं।
बेमौसमी बारिश के कारण कपास की फसल में काफी नुकसान हुआ है। गांव लालावास के किसान अजय शर्मा, विनय, नरेश, मनोज कुमार, रामशरण पूर्व पंच ने बताया कि इस समय बारिश होने से किसान को काफी हानि हुई है। कपास की फसल खिलकर तैयार हो गई थी, किसान उनकी चुगाई में लगे हुए थे। अब अचानक से हुई बारिश के कारण तैयार कपास नीचे जमीन पर गिर गई और कपास के अंदर का बिनौला अब अंकुरित हो जाएगा। इसकी वजह से कपास का वजन भी कम हो जाएगा और इसकी गुणवत्ता में भी कमी जाएगी। इससे किसान को कपास के अच्छे दाम नहीं मिलेंगे। पिछले माह आई भारी बारिश ने पहले ही किसानों की फसल को तबाह कर दिया था और अब बेमौसमी बारिश के कारण कपास अधिक खराब हो गई। साथ ही किसानों ने सरसों की बिजाई भी शुरू की हुई है। जिन किसानों ने तीन से चार दिन पहले सरसों की बिजाई है। वह भी अब नहीं उग पाएगी, क्योंकि सरसों के बीज के ऊपर की मिट्टी धूप लगते ही कठोर परत बन जाएगी। इसकी वजह से बीज निकली नहीं पाएंगे।
दिनभर चला हल्की बारिश का सिलसिला
सोमवार को दिनभर हल्की बारिश का सिलसिला चलता रहा जो शाम तक थमा। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में फुटपाथ व सड़कों पर भी जलभराव हुआ। जिसकी वजह से शहरवासियों को भी खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
वर्जन
इस समय हुई बारिश की वजह से कपास में नुकसान है, जबकि दो दिन के अंदर हुई सरसों बीजाई के लिए भी इस समय हुई बारिश ठीक नहीं है। जबकि रबी सीजन के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। किसान बिना सिंचाई के ही रबी सीजन की सरसों बीजाई कर सकते हैं।
-डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक भिवानी।