{"_id":"65ba7d00e8ad273d98026a64","slug":"application-forms-for-candidates-from-non-government-temporary-recognized-schools-released-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-112517-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयी परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयी परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र जारी
Wed, 31 Jan 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2024 के लिए अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयी परीक्षार्थियों के आवेदन-पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। यह बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर भरे जाने हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2024 के लिए अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क 31 जनवरी से सात फरवरी तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा हेतु परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 750 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 50 रुपये व 100 रुपये प्रायोगिक विषय, विषयों का शुल्क कुल 900 रुपये निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त यदि सेकेंडरी के परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा दी जानी है तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क भी जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा हेतु परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 900 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये एवं 100 रुपये प्रायोगिक विषय, विषयों शुल्क कुल 1,100 रुपये निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त यदि सीनियर सेकेंडरी परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा दी जानी है तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मुखिया 1,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 8 से 9 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को स्टाफ स्टेटमेंट व केंद्र ऑप्शन 31 जनवरी से 9 फरवरी तक भरने का समय दिया गया है। जिन विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन आवेदन व केंद्र ऑप्शन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है उनकी फाइनल कट लिस्ट 10 फरवरी को विद्यालय की लॉगिन आईडी पर जारी कर दी जाएगी। ऐसे विद्यालय जिन द्वारा केंद्र ऑप्शन नहीं भरी जाएगी, उनका परीक्षा केंद्र बोर्ड की निर्धारित नीति अनुसार अलॉट कर दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होगा।