फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Application date for Disabled Scholarship Scheme extended till 15th

Bhiwani News: दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन तिथि 15 तक बढ़ाई

Mon, 11 Nov 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Application date for Disabled Scholarship Scheme extended till 15th
तोशाम। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं चलाईं हैं। प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर अब 15 नवंबर कर दी गई है। इनके माध्यम से दिव्यांगजन छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने बताया कि इन योजनाओं में प्रमुख रूप से प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी की छात्रवृत्तियां शामिल हैं, जो विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ दिव्यांगजन छात्र देशभर में प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में आर्थिक सहायता मिलेगी और वे समाज में अपनी एक विशेष भागीदारी की पहचान बना सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन ::
छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर शुरू हो चुकी हैं। ये योजनाएं ऐसे दिव्यांगजन छात्रों के लिए हैं, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। आवेदकों के पास सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय अभिभावक या संरक्षक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक छात्र एवं छात्राएं आवेदन करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (http://www.scholarships.gov.in/) पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed