फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   apnatwa abhiyan, corona effect, family sufring

कोरोना ने दिव्यांग भाई-बहन के सिर से छीना पिता का साया

Sun, 30 May 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
apnatwa abhiyan, corona effect, family sufring
भिवानी। गांव तिगड़ाना निवासी राजेंद्र की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इसके साथ ही परिवार की खुशियां और चैन भी छीन लिया। इकलौता कमाने वाला होने के कारण अब परिवार के सामने आर्थिक तंगी खड़ी हो गई है। राजेंद्र के दो बच्चे हैं तथा दोनों ही दिव्यांग है। वे बोल और सुन नहीं सकते। बेटी मुस्कान की उम्र 18 साल है और बेटा निखिल 16 साल का है। राजेंद्र की पत्नी राजबाला ने बताया कि राजेंद्र सेनेटरी स्टोर चलाता था। उसके लेन-देने के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। मगर जबसे उनकी मौत हुई है लेनदार घर पर आ रहे हैं। हमारे सामने तो दो वक्त की रोटी का भी संकट है। हमें यह भी नहीं पता कि उनका किस के साथ क्या लेनदेन बाकी था।
विज्ञापन

बोल नहीं सकते पर समझते तो हैं
राजबाला कहती हैं कि उनके दोनों बच्चे बोल और सुन नहीं सकते हैं। मगर समझते तो हैं। पिता के जाने का दुख भले ही वो बोल कर नहीं बता पाते, मगर उनकी आंखों के आंसू हर पल उनके दुख का अहसास करवाते हैं। बच्चों का दिल कमजोर न हो और वो हालात के सामने न झुकें, इसलिए मैं भी उन्हें हौसला देती रहती हूं। पर सच तो यह है कि हालात मेरे भी काबू से बाहर हैं।
विज्ञापन

बेटे की प्रैक्टिस छूटी
राजबाला ने बताया कि उसका बेटा निखिल देवनगर में बॉक्सिंग का अभ्यास करता है। मगर पिता के जाने के बाद उसका अभ्यास भी छूट गया है। अब यह भी चिंता सता रही है कि जब दो वक्त की रोटी का ही जुगाड़ नहीं होगा तो बॉक्सिंग कोचिंग के लिए रुपये कहां से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से एक सप्ताह पहले सास की मौत
राजबाला ने बताया कि उनकी सास की मौत राजेंद्र की मौत से एक सप्ताह पहले 3 मई को हुई थी। उनकी पेंशन आती थी। मगर उनकी मौत के बाद वो सहारा भी खत्म हो गया है। अब समझ नहीं आ रहा है कि वो दोनों बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed