फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Angry with the behavior of the outpost incharge, VHP and Bajrang Dal workers jammed

चौकी इंचार्ज के व्यवहार से नाराज विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Angry with the behavior of the outpost incharge, VHP and Bajrang Dal workers jammed
प्रदर्शन के दौरान शंखनाद करता विहिप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। विद्यानगर कॉलोनी स्थित माता छत्रईश्वरी मंदिर के अंदर घंटी बजाकर पूजा किए जाने के मामले में सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज ने नोटिस जारी किया था। इस पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता बिफर गए और मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेहरू पार्क से लेकर हांसी गेट तक सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और हांसी चौक सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने मानव शृंखला बनाकर सड़क बंद कर दी और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने घंटी बजाकर शंखनाद किया और फिर सड़क के बीच में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रोष जताया। प्रदर्शनकारी सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे। वहीं हांसी चौक पर जाम व प्रदर्शन की वजह से सैकड़ों वाहन भी फंस गए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के वरुण बजरंगी, गो रक्षा दल से संजय परमार व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि गत 19 अगस्त को सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज ने मंदिर के अंदर आरती और घंटी बजाने को लेकर नोटिस दिया था। इसके साथ ही आरती और घंटी बजाने की मंजूरी दिखाने के लिए कहा गया था। विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदुस्तान के मंदिरों में इस तरह के तालिबानी फरमानों को सहन नहीं किया जाएगा। विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन के ऐसे कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए तो हिंदू भावनाओं को नहीं समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन
नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए विहिप कार्यकर्ताओं ने हांसी गेट चौक पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से महम गेट से घंटाघर, घंटाघर से महम गेट व हांसी की तरफ से आने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। हांसी गेट से नया बाजार का रास्ता भी बंद हो गया। जाम खुलवाने के लिए सिविल लाइन पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क से करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया और फिर प्रदर्शन करते हुए विहिप कार्यकर्ता लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पर विहिप कार्यकर्ताओं ने डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपा और चौकी इंचार्ज को बर्खास्त किए जाने की मांग की।

लोगों का नहीं, सिर्फ नोटिस का विरोध
मंदिर के अनुयायियों पर स्थानीय लोगों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री वरुण बजरंगी ने कहा कि वे लोगों का विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका विरोध केवल आरती और घंटी बजाने पर दिए गए नोटिस का है। अगर वहां के लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी हो रही है तो पुलिस को उस पर अवश्य ही कार्रवाई करनी चाहिए।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ शहर में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। संवाद

पुलिस प्रशासन के खिलाफ शहर में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed