फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Angry family members attacked the boy's father and sister for driving the girl away.

Bhiwani News: लड़की को भगाने से आक्रोशित परिजनों ने लड़के के पिता व बहन पर किया हमला

Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Angry family members attacked the boy's father and sister for driving the girl away.
सामान्य अस्पताल में भ​र्ती हमले में घायल कर्ण सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। शादी से पहले लड़की को घर से भाग लेने जाने से आक्रोशित परिजनों में शनिवार देर शाम को लड़के के घर में घुसकर पिता और बेटी पर हमला कर दिया। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की। गंभीर रूप से घायल पिता और बेटी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपियों ने लड़के की बहन को उठा ले जाने की भी धमकी दी है। वारदात के बाद क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने लड़की की बयान पर दो नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल आंबेडकर कॉलोनी निवासी अनिशा ने बताया कि शनिवार देर शाम सवा सात बजे वह अपने घर पर पिता कर्ण सिंह, माता राजबाला व चचेरे भाई ललित के साथ मौजूद थी। इसी दौरान उनके घर पर कुलदीप और टींकू अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करन लगे। आरोपियों ने उसके चचेरे भाई ललित के साथ डंडों से मारपीट की। इसी दौरान जब भाई का बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उसके पिता कर्ण सिंह व उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी दोबारा से देर रात को फिर उनके घर 15 से 20 युवकों के साथ आ धमके। आरोपियों ने घर के अंदर सामान की तोड़फोड़ कर दी और उसे भी उठाने ले जाने की धमकी देने लगे। इसके परिवार वालों ने उसे और उसके पिता को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


28 फरवरी को तय हुई थी लड़की की शादी
आंबेडकर कॉलोनी निवासी कर्ण सिंह और उसकी बेटी पर हमले के आरोप लड़की के परिजनों पर लगे हैं। दरअसल पड़ोस की ही एक लड़की की 28 फरवरी को शादी तय हुई थी। इससे पहले ही कर्ण का बेटा उसे भगा ले गया था। इसी से आक्रोशित हुए लड़की के परिजनों ने घर पहुंचकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। कर्ण सिंह के बेटे पर इससे पहले भी उस लड़की को भगा ले जाने के आरोप थे। लड़की बरामद होने के बाद पंचायत में आपसी समझौता भी हो गया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने बेटी की शादी 28 फरवरी को तय कर दी थी। बान बैठने से एक दिन पहले लड़का लड़की को भगा ले गया। लड़की के घर उनके रिश्तेदार भी जुट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आंबेडकर कॉलोनी में रात के समय घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। घायल महिला के बयान दर्ज कर इस संबंध में कुलदीप और टींकू नामक युवक सहित 15 से 20 अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। -राजबीर सिंह, इंचार्ज जैन पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed