फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Angry contract health workers stage protest after not getting salary for four months

Bhiwani News: चार माह से वेतन न मिलने पर आक्रोशित अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Angry contract health workers stage protest after not getting salary for four months
लघु सचिवालय में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी। 
भिवानी। चार माह से वेतन न मिलने के कारण आक्रोशित अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। नागरिक अस्पताल से लघु सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पिछले चार महीनों से उन्हें मासिक वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और कई कर्मचारी अपनी रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि जिले भर में करीब 260 अनुबंधित कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। बार-बार स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इसी वजह से सभी अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी मजबूर होकर बुधवार को एकजुट होकर सड़क पर उतरे। कर्मचारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल वेतन भुगतान की मांग की। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed