{"_id":"684b21090683d118000a2764","slug":"an-lpg-leak-in-the-tanker-of-a-goods-train-heading-from-gujarat-to-bahadurgarh-caused-a-panic-and-the-train-was-able-to-depart-at-nine-in-the-evening-after-the-leakage-was-fixed-bhiwani-news-c-21-hsr1007-646349-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गुजरात से बहादुरगढ़ प्लांट जा रही मालगाड़ी के टैंकर में एलपीजी रिसाव से मचा हड़कंप, लीकेज दुरुस्त होने पर रात नौ बजे हो सकी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गुजरात से बहादुरगढ़ प्लांट जा रही मालगाड़ी के टैंकर में एलपीजी रिसाव से मचा हड़कंप, लीकेज दुरुस्त होने पर रात नौ बजे हो सकी रवाना
विज्ञापन
मालगाड़ी के टैंकर में एलपीजी के रिसाव की सूचना के बाद स्टेशन पर पहुंचे अधिकारी।
भिवानी। रेलवे जंक्शन पर वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गुजरात से बहादुरगढ़ प्लांट जा रही मालगाड़ी के टैंकर में एलपीजी का रिसाव हो गया। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद शाम 6 बजे मालगाड़ी को मुख्य स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर सिटी स्टेशन ले जाया गया। वहीं, सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ प्लांट से कंपनी के कर्मचारी आए और रिसाव को दुरुस्त किया। रात करीब 9 बजे मालगाड़ी को बहादुरगढ़ के लिए रवाना किया गया।
गुजरात की बंदरगाह से मालगाड़ी एलपीजी लेकर भिवानी के रास्ते बहादुरगढ़ जा रही थी। वीरवार शाम करीब 5.30 बजे भिवानी जंक्शन पर जांच के दौरान एक टैंकर से गैस रिसाव की जानकारी मिली। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह, एसडीएम महेश कुमार सिटी स्टेशन पर पहुंचे। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई बलवंत सिंह व आरपीएफ थाना प्रभारी सुरेंद्र जाखड़ की टीम ने आसपास के इलाके को खाली कराकर सुरक्षा दायरे में लिया।
सिटी स्टेशन पर मालगाड़ी की जांच के दौरान लोगों को दूर रखा गया और इस दौरान कोई भी ट्रेन सिटी स्टेशन पर नहीं रुकने दी गई। करीब दो घंटे की जांच के बाद लीकेज को दुरुस्त किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट दी। इसके बाद ही रात करीब नौ बजे मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
गुजरात से आई मालगाड़ी के एक टैंकर में एलपीजी रिसाव की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। बहादुरगढ़ प्लांट से आए तकनीकी शाखा के कर्मचारियों ने रिसाव को रोका। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। रिसाव से कोई नुकसान नहीं हुआ। - एएसआई बलवंत सिंह इंचार्ज राजकीय रेलवे पुलिस भिवानी।