Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An FIR will be registered against the BLO and the supervisor for negligence in SIR-related work.

Bhiwani News: एसआईआर कार्य में लापरवाही पर बीएलओ और सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
An FIR will be registered against the BLO and the supervisor for negligence in SIR-related work.
भिवानी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 के तहत चार्जशीट व प्राथमिकी की सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ किसी एक स्थान पर बैठकर कार्य न करें बल्कि घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फार्म वितरित करें। यदि कोई व्यक्ति घर पर नहीं मिलता है तो उसके बारे में आसपास पड़ोस में पूछताछ की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह व्यक्ति स्थानांतरित हो गया है या अपने रोजमर्रा के कार्य पर गया है। उन्होंने कहा कि यदि दंपती नौकरी करते हैं तो उनके घर पर सुबह या शाम के समय फार्म वितरित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन घरों पर ताला लगा मिले वहां कम से कम तीन बार विजिट किया जाए और इसका पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाए ताकि दावे एवं आपत्तियों के समय सही तरीके से निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा तैयार किया गया रिकॉर्ड ही भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा इसलिए इसमें किसी प्रकार की त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ बीएलओ के साथ प्रतिदिन बैठक करें और कार्य की प्रगति की समीक्षा करें। सुपरवाइजर स्वयं भी उन घरों का निरीक्षण करें जिन्हें बीएलओ ने अनुपस्थित बताया है ताकि क्रॉस चेक किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सुपरवाइजर लगातार फील्ड में सक्रिय रहें और एसआईआर कार्य को गति देने में सहयोग करें।

उन्होंने दोहराया कि बीएलओ को केवल आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करना है और घर-घर जाकर वास्तविक स्थिति का सही रिकॉर्ड तैयार करना है। यदि रिकॉर्ड गलत पाया गया तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed