{"_id":"6856e84af9f16006f603bace","slug":"an-elderly-man-was-cheated-of-rs-3125-lakh-in-the-name-of-digital-arrest-five-accused-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135814-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 31.25 लाख की ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 31.25 लाख की ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Jun 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी की टीम ने शुक्रवार को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से 31 लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सोहेल को न्यायालय में पेश करके पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुटी है।
साइबर क्राइम पुलिस थाना को डीसी कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि नौ जून को उनके व्हाट्सअप पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया था और उसे कहा कि आपके नाम से एक सिम जारी हुआ है। इस सिम का प्रयोग महिला विरुद्ध अपराध में किया गया है। उनके खिलाफ इस संबंध में केस दर्ज हुआ है। खुद को सीबीआई का अधिकारी बताने वाले ने बुजुर्ग से ऑनलाइन डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 31 लाख 25 हजार रुपये की आरटीजीएस बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बैंक खाता से करवाई थी।
इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। 20 जून को साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें आरोपी राहुल निवासी महरौली नई दिल्ली, ऋषभ निवासी अशोक नगर मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, मोहम्मद सोहेल निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, फिरोज निवासी नगला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश व गौरव कुमार निवासी अशोक नगर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद सोहेल धोखाधड़ी के लिए प्रयोग होने वाले बैंक खातों को आगे मुख्य आरोपियों को बेचता था वहीं न्यायालय ने आरोपी राहुल, ऋषभ, फिरोज व गौरव को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।