{"_id":"6a9f176aee6a3c479f022938","slug":"amidst-the-strike-garbage-is-being-cleared-at-night-while-piles-smolder-on-the-streets-during-the-day-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156682-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हड़ताल के बीच रात में उठ रहा कूड़ा, दिन में सड़कों पर सुलग रहे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हड़ताल के बीच रात में उठ रहा कूड़ा, दिन में सड़कों पर सुलग रहे ढेर
Tue, 08 Sep 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
हांसी गेट से पटेल नगर मार्ग पर स्कूल की दीवार के साथ कूडे में लगाई आग से झुलसे पौधे।
- फोटो : 1
भिवानी। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की एक माह से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और शहर में कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित है।
मुख्य बिंदुओं पर कंपनी के कर्मचारी रात के अंधेरे में कूड़ा उठा रहे हैं जबकि दिन में सड़कों किनारे पड़े कूड़े के ढेर सुलग रहे हैं। कूड़े से उठने वाला धुआं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।
नगर परिषद सफाई और दमकल कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय पर धरना जारी है। करीब एक माह से शहर में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है और टिप्पर भी बंद हैं। इसके चलते लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा मुख्य सड़कों के अलावा गली-मोहल्लों के नुक्कड़ों पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
हांसी गेट से पंचायत भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर लगातार दो दिनों से कूड़े में आग लगाई जा रही है। इससे पूरे रास्ते पर धुआं छाया हुआ है। धुएं के कारण वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं विद्यालय की दीवार के साथ कूड़े में आग लगाने से स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
कूड़े की आग में झुलस गई हरियाली
हांसी गेट स्थित एक निजी स्कूल की दीवार के समीप पड़े कूड़े के ढेर में आग लगाने से हरियाली भी झुलस रही है। विद्यालय प्रबंधन ने कुछ समय पहले सड़क किनारे दीवार के साथ पौधे लगाए थे। बेसहारा पशुओं से बचाव के लिए इन पौधों को गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया था। कूड़े में आग लगाने के कारण पौधे झुलसकर नष्ट हो गए हैं।