फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ambulance

मरीज एक घंटे तक तड़पता रहा, एंबुलेंस चालक रहा गायब

Wed, 11 Sep 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ambulance
जिला सामान्य अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस चालकों द्वारा लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार शाम का इमरजेंसी में एक मरीज को लाया गया था। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होती देख पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन रोहतक पीजीआई जाने के लिए एंबुलेंस के लिए चक्कर काटते रहे, मगर सरकारी एंबुलेंस चालक ने कोई सुध नहीं ली। करीबन आधे घंटे बाद एंबुलेंस आई। मगर चालक इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंस लगाकर गायब हो गया।
विज्ञापन

गर्मी और दर्द से मरीज की हालत खराब रही। ऑक्सीजन के सहारे धूप में स्टेक्चर पर लेटा रहा। परिजन एंबुलेंस चालक को ढूंढ़ते रहे। करीबन आधे घंटे बाद एंबुलेंस चालक गाड़ी के पास पहुंचा। जब परिजनों ने मरीज को लेकर चलने को कहा तो चालक ने गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर न होने की बात कही। मिर्गी के दौरे के मरीज की हालत नाजुकता को देखते हुए इमरजेंसी के ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे मरीज को रोहतक पीजीआई ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed