फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegation of scam of Rs 12 crore in post office, case registered against agent couple and his son

Bhiwani News: डाकघर में 12 करोड़ के घोटाले का आरोप, एजेंट दंपती व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 20 Jul 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Allegation of scam of Rs 12 crore in post office, case registered against agent couple and his son
भिवानी। भिवानी के मुख्य डाकघर में अधिकारियों और कर्मचारियों पर मिलीभगत से एजेंटों द्वारा 12 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया है। डीसी कॉलोनी निवासी विजयपाल सिंह ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के उपरांत एजेंट दंपती व उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजयपाल ने बताया कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसने मुख्य डाकघर में लीला महता और उसकी पत्नी उषा महता के माध्यम से पैसा निवेश किया था। ये दोनों ही डाकघर में रजिस्टर्ड एजेंट हैं। लीला महता की 15 जनवरी 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। उसकी मौत से कुछ समय पहले ही उसे पता चला था कि उसके निवेश के पैसे इन लोगों ने गोलमाल कर हड़प लिए हैं। उन्हें पता चला है कि इन लोगों ने डाक विभाग में करीब 12 करोड़ का गबन किया है।
विज्ञापन

उसने एजेंट उषा महता व उसके बेटे से संपर्क कर पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसका पैसा चुकाने के लिए समय मांगा। उसे लिखकर दिया कि उसका 65 लाख रुपये बकाया है और ये पैसा देकर अपनी गाड़ी वापस ले लेंगे। लीला महता की मौत के बाद उसकी पत्नी उषा महता और बेटे ने पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। उसे व उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने उषा महता, लीला मेहता और शुभम महता के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले शहर थाने के एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि इस मामले में धोखधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। संबंधित एंजेटों को नामजद किया गया। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed