{"_id":"65ac1cda267560cce70eb617","slug":"allegation-of-embezzling-rs-5-lakh-in-the-name-of-business-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-12126-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: व्यापार के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: व्यापार के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप
Sun, 21 Jan 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी करके लगभग पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप गांव गारनपुरा खुर्द के एक युवक ने दो दोस्तों सहित पांच लोगों पर लगाया है। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से की है। पुलिस अधीक्षक ने तोशाम थाना प्रभारी को आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में गारणपुरा खुर्द निवासी विकास ने बताया कि मनजीत और अनिल उसके बचपन के मित्र हैं। उन्होंने नवंबर 2022 में फोन पर जूम मीटिंग से शगुन खुराना, अभीष्ट पांडे और विराट वालिया से मिलवाया। उन्होंने बताया कि एक शानदार अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय ही-कमर्स बिजनेस है। इससे कमाई भी लाखों में है। वह दोस्तों की बातों में आ गया और उसने ऑनलाइन 4,99,066 रुपये उनके खाते में डाल दिए। इसके बाद जब वह मनजीत से पैसे मांगने जाता तो उसे पैसा देने से इन्कार कर दिया।
उन्होंने उसके फोटो के साथ किसी लड़की का फोटो लगाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया। इंटरनेट पर सर्च करने पर पता चला कि जिस बिजनेस के बारे में उसे बताया गया था। वह कंपनी पूरे भारत में लोगों से करोड़ों रुपये हड़प चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।