फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   All eyes were fixed on the PM's address; hopes for better healthcare services were raised.

Bhiwani News: पीएम के संबोधन पर टिकी रहीं निगाहें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जगी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
All eyes were fixed on the PM's address; hopes for better healthcare services were raised.
पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं के पात
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद से लाइव कार्यक्रम के साथ भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर लोगों की टकटकी कार्यक्रम पर लगी रही। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन से जिले में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ने की आस जगी है। यह आयोजन स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से देश में लंबी दूरी का सफर चंद घंटों में तय हो रहा है। देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे दुर्गम क्षेत्रों में भी यातायात सुगम हुआ है। उन्होंने बताया कि सैनिकों को बॉर्डर तक पहुंचने में अब कम असुविधा होती है। ट्रेनों में अत्याधुनिक डिब्बे बनाए गए हैं और रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाया गया है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए तेजी से देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बताया, जिन पर प्रधानमंत्री जोर दे रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार का निर्णय है कि प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज से लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग में छह हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान कर किसानों के हित में बड़ा कार्य किया है।

पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जींद में हाइड्रोजन ट्रेन देश को समर्पित की है। यह हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि देश की ऐसी पहली ट्रेन यहीं से चलेगी। जनकल्याण के कार्य कर रही सरकार : भिवानी के विधायक व पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ और बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण के कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग से दलबीर सिंह की भजन मंडली ने प्रस्तुति दी। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और सोमबीर कथूरवाल ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीसी साहिल गुप्ता ने जिला प्रशासन की ओर से मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed