फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   AI Welfare Workers Union demonstrated half naked in the city regarding their demands

Bhiwani News: एआई वेलफेयर वर्कर संघ ने मांग को लेकर शहर में किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Tue, 30 Jan 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
AI Welfare Workers Union demonstrated half naked in the city regarding their demands
अपनी मांगों को लेकर लोहारू शहर में प्रदर्शन करते  एआई वेलफेयर वर्कर संघ के पदाधिकारी व सदस्य।
लोहारू। हरियाणा काैशल रोजगार निगम के तहत पशु परिचर के पद पर तैनाती की मांग को लेकर करीब एक पखवाड़े से लोहारू मिनी सचिवालय के बाहर धरना दे रहे एआई वेलफेयर वर्कर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शहर में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किए गए ज्ञापन के माध्यम से संघ के प्रधान हेमंत शर्मा, राजेश, विजय और विनोद ने बताया कि वे पशुपालन विभाग में वर्ष 2011 में एक ट्रस्ट के माध्यम से मादा पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान का काम करते थे। लेकिन 2016-17 में यह परियोजना बंद होने के कारण वे बेरोजगार हो गए थे। वर्ष 2019 में हरियाणा सरकार के पशुपालन विभाग ने उन्हें एक बार फिर एआई टेक्नीशियन के रूप लेने के लिए पत्र जारी किया। लेकिन वह कार्यवाही भी अधूरी रह गई। इसके कारण वे रोजगार से वंचित हो गए। लेकिन वे लगातार निजी तौर से पशुओं की टेगिंग, टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कर रहे है। इसका उन्हें काफी अनुभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह सभी एआई टेक्नीशियन को कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पशु परिचर के पद पर रोजगार दें। क्योंकि वे सभी उसकी योग्यता भी रखते हैं। उनके इस आंदोलन को सुरेश भारद्वाज ने समर्थन भी दिया। अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed