{"_id":"685ef38cd0a57724bb0f0c30","slug":"agrawal-vaishya-samaj-formed-many-service-committees-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-136099-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: समाज की मजबूती के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने गठित की कई सेवा समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: समाज की मजबूती के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने गठित की कई सेवा समितियां
Sat, 28 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अग्रवाल वैश्य समाज की कोर वर्किंग कमेटी की बैठक समाज के प्रदेश कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष सतीश वैद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने और सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से मेडिकल सर्विस कमेटी, पब्लिक रिलेशन कमेटी, मेडिकल कैंप कमेटी, फूड सर्विस कमेटी और एजुकेशन सर्विस कमेटी जैसी विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इन समितियों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच बनाकर सेवा कार्यों को गति देने की योजना बनाई गई है। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी समितियां जमीनी स्तर पर समाज के लिए ठोस और सकारात्मक प्रयास करेंगी। इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारी मुकेश बंसल, पंकज कसेरा, महासचिव उमेश बंसल, कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, दिनेश गोयल और अखिल मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन